अपने जादुई करतब दिखाएंगी जादूगर आंचल, 25 अगस्त से जैन कॉलेज मैदान पर शुरू

0
468
Magician Aanchal will show her magical tricks, starting from August 25 at Jain College ground

लिम्का बुक एवं द बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हैं जादूगर आंचल

स्वस्थ मनोरंजन, हैरतअंगेज करतब, दर्शक होंगे रोमांचित

बीकानेर। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानितए लिम्का बुक एवं द बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड होल्डर जादूगर आंचल अब बीकानेर में भी अपने जादुई करतबों का जलवा दिखाएंगी। जैन कॉलेज मैदान पर उनके शो 25 अगस्त से शुरू होने जा रहे हैं।


आज मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि 25 अगस्त शाम साढ़े सात बजे से शुरू होने के बाद रोजाना
दो शो दिखाए जाएंगे। उनका ध्येय स्वस्थ मनोरंजन करना है। 25 अगस्त को शाम साढ़े सात बजे राम झरोखा कैलाश धाम के महामंडलेश्वर परम पूज्य सरजूदास महाराज के पावन सानिध्य में होने वाले उद्घाटन समारोह में संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया, कलेक्टर भगवतीप्रसाद कलाल, नोखा के विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका, बीकानेर के यातायात वृत्त अधिकारी अनिल कुमार प्रजापत, कुम्हार समाज बीपीएचओ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अशोक बोबरवाल, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष रामनिवास गोदारा, जैन पाठशाला सभा के अध्यक्ष विजय कोचर, हिंदू जागरण मंच के प्रांत संयोजक जेठानन्द व्यास, बीपीएचओ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किशन प्रजापत एवं कुम्हार समाज बीपीएचओ के जिला अध्यक्ष त्रिलोक चन्द गेधर सहित अनेक गणमाण्य नागरिक शिरकत करेंगे।


गौरतलब है कि पिछले 25 सालों में भारत के 17 राज्यों एवं दुनिया के 7 अन्य देशों में 13500 से ज्यादा स्टेज शो देकर लाखों लोगों का स्वस्थ मनोरंजन करने वाली आंचल अब तक कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कीर्तिमान अपने नाम स्थापित कर चुकी है। 2 घंटे तक चलने वाले इस मनोरंजक शो में जादूगर आंचल लेकर आई है नए.नए हैरतअंगेज करतब जो बीकानेर वासियों को पहली बार देखने को मिलेंगे। यहां आने से पहले जोधपुर में लगातार 70 दिनों में 156 शो देकर जोधपुर में सबसे ज्यादा शो देने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। मूल रूप से सीकर जिले के बाजोर की रहने वाली आंचल वर्तमान में झीलों की नगरी उदयपुर में निवासरत है। जादूगर आंचल के शो में पहली बार दर्शक न केवल जादू देखेंगे बल्कि जादू को महसूस भी करेंगे।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here