राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा संपन्न : भक्त कब से कर सकेंगे रामलला के दर्शन, पढ़ें पूरी खबर…

0
167
Ram temple's life consecration completed: When will devotees be able to have darshan of Ramlala, read full news...

पूरी हुई पांच सौ वर्षों की तपस्या, सम्पूर्ण देश हुआ राममय

अयोध्या। पांच सदियों से जिसका इंतजार था, वो आज खत्म हो गया है। अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। गर्भगृह में रामलला की 51 इंच की मूर्ति स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा की गई।


रामलला की जिस प्रतिमा को मंदिर में स्थापित किया गया है, उसे शालीग्राम पत्थर से बनाया गया है, जिसे धार्मिक ग्रंथों और शास्त्रों में भगवान विष्णु का स्वरूप माना गया है। जजमान बने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न करने के बाद अपने संबोधन की शुरुआत ‘सियावर रामचंद्र की जय’ से की। पीएम मोदी ने कहा कि ‘आज हमारे राम आ गए हैं। सदियों की प्रतीक्षा के बाद हमारे राम आ गए हैं। सदियों का अभूतपूर्व धैर्य, अनगिनत बलिदान, त्याग और तपस्या के बाद हमारे प्रभु राम आ गए हैं। इस शुभ घड़ी की आप सभी को समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई।’ पीएम मोदी ने आगे कहा कि लोग कहते थे कि राम मंदिर बना तो आग लग जाएगी। लेकिन राम आग नहीं, ऊर्जा हैं। राम विवाद नहीं, समाधान हैं। 


1.मंदिर में इस समय से कर सकेंगे दर्शन
राम मंदिर को आम लोगों के लिए 23 जनवरी यानि कल से ही खोल दिया जाएगा। हर दिन डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इसलिए रामलला के दर्शन के लिए हर श्रद्धालु को 15 से 20 सेकंड का ही समय मिलेगा।

  1. ये समय रहेगा दर्शन का
    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट के मुताबिक, मंदिर को दर्शन के लिए सुबह और शाम साढ़े 9 घंटे खोला जाएगा। सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक दर्शन हो सकेंगे।
  2. ये समय रहेगा आरती का
    वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, सुबह साढ़े 6 बजे और शाम को साढ़े 7 बजे आरती होगी। सुबह की आरती में शामिल होने के लिए पहले से बुकिंग करवानी होगी। शाम की आरती के लिए उस दिन भी बुकिंग हो सकती है।
  3. ऐसे होगी बुकिंग
    आरती में शामिल होने के लिए पास जारी किए जाएंगे। ये पास श्रीराम जन्मभूमि के कैम्प ऑफिस से मिलेंगे। आरती शुरू होने से आधे घंटे पहले पास मिलेगा। पास लेने के लिए सरकारी आईडी प्रुफ साथ ले जाना होगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट पर जाकर भी पास लिया जा सकता है।
  1. फ्री में दिया जाएगा पास
    आरती पास सेक्शन के मैनेजर के अनुसार आरती पास फ्री में जारी किया जाएगा। एक वक्त की आरती के लिए फिलहाल 30 लोगों को ही पास दिया जाएगा। बाद में इस संख्या को और भी बढ़ाया जा सकता है।
  2. इस साल में पूरा बन जाएगा मंदिर
    राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के अनुसार इस साल मंदिर पूरा बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने बताया था कि 23 जनवरी से ही पूरे उत्साह और वचनबद्धता के साथ निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। 
    राम मंदिर का पूरा परिसर 70 एकड़ में बन रहा है। मुख्य मंदिर के अलावा 6 मंदिर और बनने हैं। परिसर में राम मंदिर के अलावा गणपति मंदिर, मां अन्नपूर्णा मंदिर, माता भगवती मंदिर, शिव मंदिर और हनुमान मंदिर भी बन रहा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here