राहुल गांधी को कोई सीरियस नहीं लेता : अर्जुनराम मेघवाल

0
170
No one takes Rahul Gandhi seriously: Arjunram Meghwal

भाजपा के संकल्प पत्र पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर केन्द्रीय मंत्री की काउंटर अटैक

संविधान खत्म करने की बात पर कहा कि झूठ फैला रही है कांग्रेस

बीकानेर। केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने संकल्प पत्र पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर काउंटर अटैक करते हुए कहा है कि राहुल गांधी को कोई भी सीरियस नहीं लेता है। राहुल गांधी ने भाजपा के संकल्प पत्र को पढ़ा नहीं है, इसलिए उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं है।


बाबा साहब आंबेडकर की 134वीं जयंती पर रेलवे स्टेडियम में आयोजित हुए कार्यक्रम में केन्द्रीय कानून मंत्री ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र मोदी की गांरटी है और मोदी की गारंटी वादों को पूरा होने की गारंटी है। राहुल गांधी की ओर से भाजपा के संकल्प पत्र में महंगाई और बेरोजगारी जैसे शब्द नहीं होने की प्रतिक्रिया पर उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी हाल ही में वे अनूपगढ़ आए तब उन्होंने जनसभा में कहा कि उनकी सरकार बनने जा रही है।

सरकार बनाने के लिए 272 सीटें लाना जरूरी है, लेकिन कांग्रेस ने इस चुनाव में 230 -236 सीटों पर ही अपने उम्मीदवार उतारे हैं, ऐसे में उनकी सरकार कैसे बन सकती है। कांग्रेस वर्ष 2014 में 44 सीटों पर और वर्ष, 2019 में 52 सीटों पर ही रही थी। इस बार कांग्रेस का नारा है कि अबकी बार 40 पार जबकि बीजेपी का नारा है अबकी बार 400 पार। भाजपा का संकल्प पत्र विकसित भारत का संकल्प पत्र है। भारत को हर सेक्टर में ग्लोबल लीडर बनाने का संकल्प पत्र है।

कभी खत्म नहीं हो सकता संविधान, झूठ फैला रही है कांग्रेस


कांग्रेस की ओर से संविधान खत्म करने की बात पर केन्द्रीय कानून मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की ओर से यह झूठ फैलाया जा रहा है। संविधान कभी खत्म नहीं हो सकता है। पीएम मोदी जब गुजरात के सीएम थे और संविधान लागू होने के साठ वर्ष पूरे हुए थे तब मोदीजी ने सुरेन्द्र नगर में एक हाथी पर संविधान को रख कर साथ चले थे। वहीं वर्ष, 2019 में एनडीए की पहली बैठक सेन्ट्रल हॉल में हुई थी, उस दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी ने सबसे पहले संविधान को नमन किया था। जो आदमी संविधान को इतना मान-सम्मान देते हों, वो संविधान को खत्म करने की सोच ही नहीं सकते। कांग्रेस पीएम मोदी और भाजपा की बम्पर जीत को रोकने के लिए संविधान को खत्म करने का झूठ फैला रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here