देश को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा विकसित भारत का संकल्प पत्र -अर्जुनराम मेघवाल

0
137
Developed India's resolution letter will make the country the third largest economy - Arjunram Meghwal

संकल्प पत्र के लिए हर वर्ग से सुझाव लेगी भाजपा

पीएम मोदी के पंच प्रण को पूरा करने में सबका सहयोग जरूरी

बीकानेर। विकसित भारत का संकल्प पत्र देश को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा। हर वर्ग का सुझाव लेकर इस संकल्प पत्र को तैयार किया जाएगा। राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से इस संकल्प पत्र के लिए एक कमेटी गठित की गई है। यह जानकारी आज केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने मीडिया को दी।


भाजपा संभाग मुख्यालय में आज देहात जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी, शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता रखी गई। जिसमें केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने संकल्प पत्र के बारे में बताया कि कमेटी के माध्यम से लोकसभा चुनाव-2024 के संकल्प पत्र में हर राज्य को, हर जिले को, हर वर्ग को प्रतिधित्व मिले, ऐसी हमारी योजना है। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 10 वर्षों से देश विकास की नई ऊंचाई को छू रहा है। वर्ष, 2024 के बाद विकसित भारत कैसा हो इस पर जनता की राय जानने के लिए संकल्प पत्र अभियान की शुरुआत की गई है।

इसके माध्यम से युवा, मजदूर, किसान, खिलाड़ी, अधिवक्ताओं, प्रतिष्ठित व्यक्तियों, व्यापारी, महिलाओं के बीच जाकर सुझाव लिए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक वर्ग को पार्टी की योजनाओं से अवगत कराने के लिए बीजेपी आम जनता के बीच जाएगी। बीकानेर लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभा क्षेत्रों में पत्र संकलन के लिए नमो एप पत्र, पेटी और एलईडी चलित वाहन भ्रमण एवं नुक्कड़ सभाओं के साथ नमो एप व इस नंबर 9090902024 पर फोन कर सुझाव दिए जा सकते हैं। जनता द्वारा दिए गए सुझावों की आधार पर ही देश के भविष्य की योजनाएं तैयार की जाएंगी। इन्हीं सुझावों के आधार पर विकसित भारत का संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा।

मेघवाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरे कालखंड में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हैं। भारत को मेक इन इंडिया जैसे अभियान से तीसरी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बनायेंगे, जो जापान और जर्मनी को भी पीछे छोड़ देगी। आज भारत योगा, प्राणायाम, आयुर्वेद, सेटेलाइट स्पेस में ग्लोबल लीडर की भूमिका में है। मेघवाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए पंच प्रण विकसित भारत, गुलामी की हर सोच से मुक्ति, विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता व नागरिकों द्वारा अपने कर्तव्य पालन को हमें सबके सहयोग से पूरा करना है।
इस दौरान विधायक सिद्धि कुमारी, लोकसभा संयोजक सत्यप्रकाश आचार्य, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेधर, महामंत्री मोहन सुराणा, लोकसभा मिडिया संयोजक मनीष सोनी, देवीलाल मेघवाल, सह संयोजक कमल गहलोत व अशोक प्रजापत मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here