श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में युवा दिवस के रूप में मनायी स्वामी विवेकानंद की जयंती

0
130
Swami Vivekananda's birth anniversary celebrated as Youth Day in Shri Jain Postgraduate College

स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने का आह्वान

बीकानेर। श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाया गयी।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉक्टर सुशील कुमार दैया एवं डॉक्टर राजेश रांकावत ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए सभी को उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस दौरान महाविद्यालय के मुख्य कार्यकारी डॉक्टर शिवरामसिंह झाझडिय़ा ने कहा कि स्वामी विवेकानंदजी के विचार राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने का संदेश देते हैं।

प्राचार्य डॉक्टर राजेंद्र चौधरी ने बताया कि स्वामी विवेकानंदजी ने अपने विचारों से न केवल भारत का नाम रोशन किया है बल्कि दुनिया में देश का मान बढ़ाया। कार्यक्रम में सभी संकाय सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here