एक्सरसाइज में ज्यादा पसीना आने पर जल्दी घटता है वजन

0
496
एक्सरसाइज
रोजाना करना चाहिए व्यायाम, रहेंगे चुस्त

आमतौर पर ऐसा समझा जाता है कि एक्सरसाइज करते वक्त पसीना आता है तो वजन कम हो रहा है। जबकि ऐसा नहीं है। दरअसल व्यायाम करते समय शरीर का तापमान बढ़ जाता है और शरीर में मौजूद गर्मी पसीने के माध्यम से बाहर निकलने लगती है।

इससे हल्कापन महसूस होता है। रोजाना कई दिनों तक ऐसा होने से शरीर में से चर्बी कम होने लगती है। कुछ दिनों बाद वजन कम हो जाता है।

इस दौरान जब वजन नापा जाता है तो उसमें भी कुछ कमी दिखाई देती है, लेकिन ये अस्थाई होती है। शरीर के सामान्य अवस्था में लौटते ही मशीन दोबारा वहीं पुराना वजन बताने लगती है। व्यायाम के दौरान पसीना आने का मतलब है शरीर से लवण और इलेक्ट्रोलाइट्स का कम होना।

इससे व्यायाम प्रदर्शन में भी अंतर आता है। लेकिन पसीना आने का मतलब वजन घटना कभी नहीं होता। यह केवल एक भ्रांति है।

जिम में एक्सरसाइज करने वालों को हमेशा प्रशिक्षित से सलाह के बाद ही एक्सरसाइज करनी चाहिए। बिना सलाह के एक्सरसाइज करना कई बार शरीर के लिए नुकसानदायक भी साबित हुआ है।

जानकारों के अनुसार रोजाना कम से कम 30 से 60 मिनट तक व्यायाम करनी चाहिए या पैदल घूमना चाहिए। इससे न केवल वजन पर नियंत्रण रहेगा बल्कि स्वस्थ रहने में भी सफलता मिलेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here