भाजपा प्रत्याशी पहुंचे अनूपगढ़, गुरु द्वारा सिंहसभा में टेका मत्था

0
153
BJP candidates reached Anupgarh, Guru paid obeisance in Singh Sabha

गुरु का आशीर्वाद लेकर लोगों से किया सम्पर्क, पीएम मोदी तीसरी बार देश की कमान देने की अपील

पिछले दस वर्षों के विकास कार्य को पहुंचाया लोगों तक, भाजपा के पक्ष में मांगें वोट

बीकानेर। केन्द्रीय कानून मंत्री और बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल आज अनूपगढ़ पहुंचे और वहां स्थित गुरुद्वारा सिंहसभा में मत्था टेका। गुरु का आशीर्वाद लेकर भाजपा प्रत्याशी ने लोगों से संपर्क कर पीएम मोदी को तीसरी बार देश की कमान सौंपने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह मान, भाजपा नेता संतोष बावरी के साथ पार्टी कार्यालय का उद्घाटन भी किया।

BJP candidates reached Anupgarh, Guru paid obeisance in Singh Sabha


इस अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए अनूपगढ़ की पूर्व विधायक संतोष बावरी और अनूपगढ़ नगर पालिका चैयरमैन प्रियंका बालान ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार तीन माह के अल्पकाल में अपने संकल्प पत्र में वर्णित 40 प्रतिशत से अधिक संकल्पों को पूरा करने का प्रयास किया है। महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण कार्य के रूप में महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रत्येक थानों में महिला डेस्क एवं एंटी रोमियो स्कवायड का गठन, लाडली सुरक्षा योजना के अंतर्गत अपराध को प्रभावी रोकथाम के लिए जिले में सीसी टीवी कैमरे स्थापित करना एवं महिलाओं को जन्म से ही आर्थिक संबल देने के लिए एक लाख रुपए का सेविंग बॉड देने का कार्य भजनलाल सरकार ने किया है।

आंगनबाड़ी कार्यकताओं के मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में नये आयाम स्थापित किये हैं। श्रीगंगानगर भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह मान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश का मान-सम्मान विश्व में बढ़ाया है। देश की जनता मोदीजी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखने का मानस बना चुकी है।


भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दुस्तान में आजादी के बाद देश को मोदीजी जैसा ऐसा पहला प्रधानमंत्री मिला है, जिसने देश के इतिहास को गौरवशाली बनाने में अपना योगदान दिया है। उनके कुशल नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किये हैं। उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं से देश के निम्न वर्ग के व्यक्तियों के जीवन में सुधार आया है। इसलिए नरेन्द्र मोदीजी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए 19 अप्रेल को भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक से मतदान कर देश तीसरी महाशक्ति के रूप में स्थापित करने में अपना योगदान करना है।


इस अवसर पर अनूपगढ़ एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीगंगानगर शिवभगवान जोगपाल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के भालसिंह जटसिख, महिला मोर्चा सीमा बाई, विक्रमसिंह रामगढिय़ा, बाबू भोलिया, बलवंतसिंह बड़वाल, रणजीत नैण, मोहनलाल बैदी, फूसाराम सैन, तारूराम भील, रायबहादुर मेघवाल, नक्षणसिंह रमाणा, मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह बराड़, देवीलाल कुकणा, मेहताबसिंह सरारी, ओमप्रकाश गोदारा सहित बहुत से कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here