पाकिस्तान मुर्दाबाद नारे के साथ बिलावल भूट्टो का पुतला फूंका, देखें वीडियो…

0
533
Bilawal Bhutto's effigy burnt with slogan Pakistan Murdabad, watch video...

भाजपा कार्यकर्ताओंं ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री के खिलाफ जताया विरोध

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

बीकानेर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे नारों के साथ पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भूट्टो पुतला फूंका। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने न्यूयार्क में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।


बीकानेर शहर के बीचोबीच स्थित कोटगेट क्षेत्र आज शाम पाकिस्तान मुर्दाबाद, बिलावल भूट्टो मुर्दाबाद जैसे नारों से गूंंज उठा। शहर भाजपा और भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भूट्टो के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया। गौरतलब है कि बिलावल भूट्टो ने न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक के बाद दुनिया भर की मीडिया के सामने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी के बाद भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी मीडिया से मुखातिब होते हुए बिलावल भूट्टो और पाकिस्तान को उनकी औकात बता दी थी।


प्रधानमंत्री के लिए की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद पूरे देश में पाकिस्तान और वहां के विदेश मंत्री बिलावल भूट्टो के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। न सिर्फ भाजपा बल्कि पूरे देश में पाकिस्तान और वहां की सरकार व मंत्रियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है। आज राजस्थान के हर जिले व कस्बे में भाजपा और युवा मोर्चा की ओर से बिलावल भूट्टो का पुतला फूंका गया है।


पाकिस्तान और उसके विदेश मंत्री के खिलाफ किए गए प्रदर्शन में शहर भाजपा के मोहन सुराणा, गोकुल जोशी, अशोक प्रजापत, डॉ. सिद्धार्थ असवाल, अरविन्द किशोर आचार्य, जेठमल नाहटा, सुमन छाजेड़, भाजयुमो के वेदव्यास, विक्रम सिंह, श्यामसुन्दर चौधरी एडवोकेट सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here