आज रात देश में आकाश में इस समय दिखेगा दुर्लभ और अद्भुत नजारा, ना करें मिस

0
496
Rare and wonderful sight will be seen in the sky in the country tonight, don't miss

लगातार तीन दिनों तक आकाश में अद्भुत होगी खगोलीय घटना

इस बार सुपरमून को नाम दिया गया है ‘बक मून’

नई दिल्ली। आज की रात आकाश में एक अद्भुत खगोलीय घटना होगी, जिसे वैज्ञानिक सुपरमून कहते हैं। इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी के सबसे ज्यादा नजदीक होता है। जिस कारण चंद्रमा आम दिनों की तुलना में काफी बड़ा और चमकीला नजर आता है। आने वाले तीन दिनों तक ये खगोलीय घटना आकाश में देखी जा सकती है।


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज यानी 13 जुलाई को रात 12 बजे के करीब सुपरमून दिखाई देगा। सुपरमून एक खगोलीय घटना है, जिसमें चंद्रमा, पृथ्वी के सबसे नजदीक स्थिति में आ जाता है। सबसे करीब होने की वजह से पृथ्वी से चन्द्रमा सामान्य रूप से ज्यादा बड़ा दिखाई देता है। आज रात हाने वाले सुपरमून को ‘बक मून’ नाम दिया गया है। इसका नाम हिरण के नाम पर इसलिए रखा गया है क्योंकि इस दौरान हिरण के सिर पर नए सींग उगते हैं।


नासा रिपोर्ट के मुताबिक, सुपरमून को 2 से 3 दिनों तक देखा जा सकेगा। भारतीय समयानुसार इसे 13 जुलाई, बुधवार यानी आज रात 12 बजकर 8 मिनट पर देखा सकेगा। यह लगातार तीन दिनों तक नजर आएगा। वहीं, साल 2023 में सुपरमून 3 जुलाई को नजर आएगा। आज चांद पृथ्वी से लगभग 3,57,264 किलोमीटर की दूरी पर रहेगा। दिलचस्प बात ये भी है कि इस बार का बक सुपरमून तब नजर आएगा जब सूरज पृथ्वी की कक्षा से सबसे दूर बिंदु पर होगा।

ये होता है सुपरमून


सुपरमून तब होता है जब चांद पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है। सबसे पहले 1979 में एस्ट्रोलॉजर रिचर्ड नोल ने इसका नाम सुपरमून रखा था। सुपरमून को डीयर मून, थंडर मून, हे मून और विर्ट मून के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, पृथ्वी के चक्कर लगाने के दौरान एक समय ऐसा आता है। जब चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक आ जाता है। पृथ्वी से ज्यादा नजदीक होने की वजह से चंद्रमा इस दौरान बहुत बड़ा और चमकीला दिखाई देता है। इसी को सुपरमून कहते हैं। आमतौर पर पृथ्वी और चंद्रमा के बीच औसतन दूरी 384ए400 किलोमीटर होती है लेकिन सुपरमून के दिन कुछ समय के लिए यह दूरी कम हो जाती है।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here