होली पर पड़ रहा चंद्र ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा, नहीं रहेगा सूतक का असर

0
166
Lunar eclipse falling on Holi will not be visible in India, there will be no effect of Sutak

25 मार्च को सुबह 10.23 बजे से शुरू, दोपहर 3.02 मिनट पर होगा मोक्ष

सौ साल बाद होली (धुलंडी) के दिन लग रहा चंद्रग्रहण

बीकानेर। साल, 2024 की होली पर चंद्र ग्रहण का साया रहने वाला है। ये चंद्र ग्रहण साल का पहला ग्रहण होने वाला है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार 100 साल बाद होली पर दोबारा चंद्रग्रहण लगेगा। 25 मार्च को चंद्रग्रहण सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 03 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। इससे पहले होली और चंद्र ग्रहण दोनों ही साल,1924 में लगे थे।


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह चंद्रग्रहण उत्तर-पूर्व एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, जापान, रूस, आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, प्रशांत, अटलांटिक और आर्कटिक महासागर में दिखाई देगा।
भारत में ये चंद्रग्रहण नहीं दिखेगा जिसके चलते सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

चंद्रग्रहण शुरू होने से लगभग 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। चूंकि यह चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्रग्रहण के दौरान पूजा-पाठ करना शुभ माना जाता है। साल का यह पहला चंद्रग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा जो करीब 4 घंटे तक रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here