कितनी गर्म है चांद के साउथ पोल पर मिट्टी ? चंद्रयान-3 ने लगाया पता

0
375
How hot is the soil at the Moon's South Pole? Chandrayaan-3 detected

इसरो की ओर से जारी किया गया नया अपडेट

अंतरिक्ष विज्ञान के इतिहास में पहली बार चांद के दक्षिणी ध्रुव की मिट्टी की हुई जांच

नई दिल्ली। चंद्रयान-3 मिशन के रोवर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर मौजूद मिट्टी की जांच शुरू कर दी है। इसरो ने आज एक ट्वीट कर इस बारे में जानकार दी है। इसरो ने बताया है कि अंतरिक्ष विज्ञान के इतिहास में पहली बार चंद्रयान 3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की मिट्टी की जांच की। सतह के नीचे 10 सेमी तक इसके तापमान में अंतर था।


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसरो की ओर से कहा गया है कि ‘ये पहली बार है कि दक्षिणी ध्रुव के आसपास चंद्र मिट्टी की तापमान प्रोफाइलिंग की जा रही है क्योंकि पहली बार किसी देश ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की है।’ इसरो ने मिट्टी के तापमान पर एक ग्राफ भी शेयर किया है। ग्राफ में तापमान -10 डिग्री सेल्सियस से 50 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तक दिखाई दे रहा है। स्पेस एजेंसी की ओर से कहा गया है कि पेलोड चंद्रमा की सतह के थर्मल बिहेवियर को समझने के लिए, ध्रुव के चारों ओर चंद्रमा की ऊपरी मिट्टी के तापमान प्रोफाइल को मापता है। इसमें तापमान जांचने का यंत्र है जो सतह के नीचे 10 सेमी की गहराई तक पहुंचने में सक्षम है।

इसरो ने बताया कि इसमें 10 अलग-अलग तापमान सेंसर लगे हैं। इस ग्राफ में चंद्र के तापमान के अंतर को दिखाया गया है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के लिए ये पहली ऐसी प्रोफाइल है। आगे की रिसर्च भी चल रही है।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI www.newfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here