बीकानेर शहर देहात कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा पर विपक्ष को दबाने के आरोप

0
136
Congress protest in Bikaner city and countryside, BJP accused of suppressing the opposition

डॉ. बीडी कल्ला, यशपाल गहलोत, बिशनाराम सियाग सहित कई नेता रहे शामिल

आयकर विभाग की ओर से भेजे गए नोटिस का काली पट्टी बांधकर किया विरोध

बीकानेर। आयकर विभाग के नोटिस का विरोध करते हुए आज कांग्रेस की ओर से देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत बीकानेर शहर देहात कांग्रेस की ओर से भी यहां कोटगेट पर विरोध प्रदर्शन कर भाजपा पर विपक्ष को दबाने के आरोप लगाए गए।


जिला संगठन सचिव नितिन वत्सस के अनुसार प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने संबोधन दिया। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. बीडी कल्ला, शहर जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत, जिलादेहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, जियाउर रहमान, मकसूद अहमद, विक्रम स्वामी, प्रहलादसिंह मार्शल, सांगीलाल वर्मा, नरसिंहदास व्यास, श्रीलाल व्यास सहित कई नेताओं ने कहा कि जब से इंडिया गठबंधन बना है तब से भाजपा बौखलाई हुई है। भाजपा और उसके नेता के इशारे पर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग लगातार जारी है। भाजपा की हर असंवैधानिक कार्यवाही का कांग्रेस जमकर विरोध करेगी।


प्रदर्शन में रवि पुरोहित, मनोज चौधरी, पृथ्वीराज कूकणा, मनोज किराडू, धनसुख आचार्य, योगेश गहलोत, सुमित कोचर, श्रीकृष्ण गोदारा, महिला कांग्रेस की शर्मिला पंचारिया, आशादेवी स्वामी, वंदना गुप्ता, पूनमचंद भांभू, अनिल सारडा, ओमप्रकाश, मानक वाल्मिकि, रमजान रंगरेज, जुगल गहलोत, विकास रावत, सुरेश वाल्मिकि, बृजराम भील, देवकिशन गहलोत, अकरम अली, गोवर्धन मीणा, हसन कादरी, जुगलकिशोर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here