चुनाव प्रचार के तहत भाजपा प्रत्याशी ने किया प्रबुद्धजनों से संवाद

0
129
BJP candidate interacted with intellectuals during election campaign

केन्द्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर भी रहे मौजूद

मुख्य चुनाव कार्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

बीकानेर। भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल का चुनाव प्रचार आज भी जारी रहा। चुनाव प्रचार के तहत भाजपा प्रत्याशी ने प्रबुद्धजनों से संवाद किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर भी मौजूद रहे।

भाजपा लोकसभा मीडिया संयोजक मनीष सोनी के अनुसार मुख्य चुनाव कार्यालय में आयोजित हुए संवाद कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी ने अधिवक्ताओं, महिला मोर्चा सहित अन्य प्रोफेशनल लोगों से संवाद कर केन्द्र सरकार के दस वर्षों के शासन में किए गए कार्यों की जानकारी दी। साथ ही भाजपा प्रत्याशी ने लोगों से अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने भी लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आहवान किया।


कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम क्षेत्र विधायक जेठानंद व्यास, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, महापौर सुशीलाकंवर राजपुरोहित, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, महिला मोर्चा संभाग प्रभारी विनिता, भाजपा नेता मुमताज अली भाटी, मोहन सुराणा, सत्यप्रकाश आचार्य, नारायण चौपड़ा, मधुरिमा सिंह, सुमन छाजेड़, शिवलाल तेजी, सुखराम दावां, जयनारायण मारु, नितिन मारू, सत्यप्रकाश मारु, विकास मारू,श्रवण मारू, भैरूलाल सोनी, मदनगोपाल सोनी, महावीर सोनी सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे।


लोकसभा मीडिया संयोजक सोनी ने बताया कि इससे पहले कांग्रेस प्रदेश कमेटी के इन्द्रजीत सिंह बराड़ ने आज भाजपा का दामन थामा। केन्द्रीय कानून मंत्री और भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने उन्हें पार्टी का दुपट्टा पहनाकर भाजपा में शामिल कराया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित गोयल भी मौजूद रहे।

भाजपा बीकानेर लोकसभा मीडिया सेंटर का उद्घाटन


भाजपा लोकसभा बीकानेर के मिडिया सेंटर का उद्घाटन आज भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित गोयल, जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, विधायक ताराचंद सारस्वत, महापौर सुशीलाकंवर राजपुरोहित की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित गोयल ने इस अवसर पर केन्द्र सरकार की उपलब्धियां व राज्य सरकार के सौ दिनों के कार्यों की जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here