आज रात 8.44 बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, देश के किन हिस्सों में दिखेगा, पढ़ें खबर…

0
346
The first lunar eclipse of the year will take place tonight at 8.44 pm, in which parts of the country it will be visible, read the news...

वर्ष, 2023 का है ये दूसरा ग्रहण, इससे पहले 20 अप्रेल को था पहला ग्रहण

विशेषज्ञों के अनुसार भारत में ना तो दिखाई देगा और ना ही देश पर इस ग्रहण का रहेगा प्रभाव

बीकानेर। आज यानी 5 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इससे पहले 20 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था। इस लिहाज से आज लगने वाला ग्रहण साल का दूसरा ग्रहण होगा। खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार आज रात 8.44 बजे ये चन्द्र ग्रहण शुरू होगा।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साल का पहला चंद्र ग्रहण खगोल विशेषज्ञों के मुताबिक यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, अंटार्कटिका और हिंद महासागर में दिखाई देगा। हालांकि, ज्यादातर खगोल विशेषज्ञों का मानना है कि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए इसका भारत पर कोई प्रभाव नहीं है। वहीं कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि भारत के कुछ हिस्सों में इस चंद्र ग्रहण देखा जा सकता है। हालांकि, यह दावा नहीं किया गया है कि यह देश के हर हिस्से में दिखेगा या नहीं। फिलहाल इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं की जा सकती है।

4 घंटे 15 मिनट तक रहेगा ग्रहण

भारतीय पंडितों के अनुसार, साल का पहला चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 8 बजकर 44 मिनट से लेकर मध्य रात्रि करीब 1 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। ग्रहण का उच्चतम काल रात 10 बजकर 52 मिनट पर होगा। यह चंद्रग्रहण लगभग 4 घंटे 15 मिनट तक का होगा। बहुत से विशेषज्ञों के अनुसार न तो यह ग्रहण भारत में दिखेगा और न ही इसका भारत पर कोई प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में राजस्थान में भी यह ग्रहण दिखेगा या नहीं इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here