साल 2023 के सूर्य ग्रहण.चंद्र ग्रहण, डालेंगे जीवन पर असर !

0
316
Solar eclipse, lunar eclipse of the year 2023 will affect life!

माना जाता है ग्रहणों का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व

बीकानेेर। साल,2023 सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण जैसी अहम खगोलीय घटनाओं के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। इस साल 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण लगेंगे। इन ग्रहणों का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व है। साथ ही यह देश-दुनिया और लोगों पर बड़ा असर भी डालेंगे, ऐसी मान्यता है।

साल, 2023 के ग्रहण और उनका असर


साल का पहला ग्रहण : साल का पहला ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा जो कि 20 अप्रेल को लगेगा। पंचांग के अनुसार यह सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजकर04 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। लिहाजा इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण दक्षिण पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया, हिन्द महासागर और अंटार्कटिका आदि में दिखाई देगा।
साल का दूसरा ग्रहण : 5 मई को साल का दूसरा ग्रहण और पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। 5 मई का चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा, इसलिए इसका भी सूतक काल मान्य नहीं होगा और ना ही यह भारत में दिखेगा। ये चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर और हिंद महासागर पर रहेगा। यह ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 8 बजकर45 मिनट से लेकर रात 1 बजे तक रहेगा।
साल,2023 का तीसरा ग्रहण : साल का तीसरा ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा जो कि 14 अक्टूबर को लगेगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जोकि भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका भी सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह ग्रहण टेक्सास, मेक्सिको, मध्य अमेरिका, कोलंबिया, ब्राजील के कुछ हिस्सों, अलास्का और अर्जेंटीना में दिखाई देगा।


साल का आखिरी ग्रहण : साल का चौथा और आखिरी ग्रहण 28 अक्टूबर को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण होगा। शरद पूर्णिमा के दिन लगने वाला यह ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। लिहाजा इसका सूतक काल मान्य होगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण है और भारत के अलावा एशिया के कई देशों सहित यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी-दक्षिणी अफ्रीका, आर्कटिक, अंटार्कटिका, प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखेगा।

प्राकृतिक आपदाएं ला सकते हैं साल, 2023 के ग्रहण

धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस साल लगने वाले 4 ग्रहणों का बड़ा असर सभी राशि वाले लोगों पर पड़ेगा। कुछ लोगों के लिए ये सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण शुभ साबित होंगे तो कुछ के लिए अशुभ। वहीं देश-दुनिया पर इन ग्रहणों के असर की बात करें तो ज्योतिष के मुताबिक ये प्राकृतिक आपदाओं की वजह बन सकते हैं। इन ग्रहण के चलते भूकंप, बाढ़, सुनामी आने की आशंका है। साथ ही विमान दुर्घटनाएं, राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति पैदा हो सकती है। हालांकि व्यापार में तेजी रहेगी और रोजगार के मौके बढ़ेंगे।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here