मुंबई से राम मंदिर के लिए निकली शबनम, पीएम मोदी को बताया देश का गौरव

0
275
Shabnam left for Ram temple from Mumbai, told PM Modi the pride of the country
photo by google

पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मुंबई से अयोध्या तक आध्यात्मिक यात्रा

शहरों में बढ़ते प्रदूषण को देखकर यात्रा के जरिए लोगों को जागरूक करने का आया आइडिया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छ भारत की बात को मुंबई की शबनम और उनके दो दोस्तों ने इतनी गंभीरता से लिया है कि तीनों खास मुहिम पर निकल गए हैं। ये खास मुहिम काफी अहम और अलग है। दरअसल, मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखने वाली शबनम ने पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मुंबई से अयोध्या तक की आध्यात्मिक यात्रा शुरू की है।


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शबनम के साथ इस यात्रा में उनके दो दोस्त विनित पांडे और राज शर्मा साथ चल रहे हैं। शबनम इन्हें दोस्त से ज्यादा अपने परिवार का सदस्य बताती है। शबनम ने मीडिया से कहा है कि हम लोग मुंबई में आसपास ही रहते हैं। हमने यात्रा की प्लानिंग 7-8 दिन में ही कर ली। इसके बाद हम अयोध्या के लिए निकल पड़े। शबनम कहती हैं कि ‘एक तरफ भारत तेजी से तरक्की कर रहा है और विकसित देशों को टक्कर दे रहा है, तो दूसरी ओर भारत के कई बड़े शहरों में प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। वहां पर्यावरण खराब हो चुका है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। कई तरह की बीमारियां हो रहीं हैं। इसलिए हमने सोचा कि पर्यावरण की रक्षा होनी चाहिए।

पर्यावरण तो सनातन धर्म से जुड़ा हुआ है। पेड़, पौधे और नदियों का सनातन धर्म से जुड़ाव है। यही सोचकर मैंने दोस्तों संग आध्यात्मिक यात्रा शुरू करने का प्लान बनाया।’ शबनम कहती हैं कि ‘हम पीएम मोदी को लगातार सुनते हैं, उनकी बातों को सीरियस लेते हैं। वह लगातार स्वच्छता और पर्यावरण को लेकर बात करते हैं। युवाओं के बीच वह लोकप्रिय हैं। उनके मन की बात को सुनते हैं। वैसे तो लोगों का मानना है कि मुस्लिम मोदी से नफरत करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। मैं उनको लगातार फॉलो करती हूं। उनकी तारीफ में वीडियो बनाती हूं। इसके लिए मुझे दिक्कत भी झेलनी पड़ती है, लेकिन वह हम सबके लिए प्राउड हैं।’

यात्रा के दौरान बरत रहे हैं सावधानी


मीडिया को उन्होंने बताया कि ‘यात्रा के दौरान हम लोग खाने-पीने को लेकर खास सावधानी बरत रहे हैं। जंक फूड खाने से परहेज कर रहे हैं। अभी सिर्फ हेल्दी खाना खा रहे है। वैसे तो मैं नॉनवेज भी खूब खाती हूं, लेकिन यात्रा के लिए इसे छोड़ दिया है। जब तक यात्रा सफल नहीं होती हम वेज खाना खाएंगे। हो सकता है कि यात्रा के बाद मैं नॉनवेज खाना छोड़ भी छोड़ दूं।’

पब्लिसिटी स्टंट नहीं है यह यात्रा


लोगों की ओर से इस यात्रा को पब्लिसिटी स्टंट बताने पर उन्होंने कहा कि ‘अगर आपको ऐसा लगता है कि सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए है तो बता दूं कि फेमस होने के लिए और भी कई रास्ते हैं। हमने अपने साथ न अपने सोशल मीडिया पेज का नाम रखा है और न अन्य चीज। हम सिर्फ राम का नाम और ग्रीन इंडिया क्लिन इंडिया का मैसेज लिखकर चल रहे हैं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here