आशीर्वाद मात्र से भक्तों का भला कर देते हैं संत : अर्जुनराम मेघवाल

0
120
Saints do good to devotees just by blessings: Arjunram Meghwal

संतों की शरण में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी, लिया आशीर्वाद

शहर से सटे गांवों में किया जनसंपर्क, पार्टी के लिए मांगे वोट

बीकानेर। बीकानेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने आज अपने जनसंपर्क की शुरुआत संतो के आशीर्वाद से की। वे रामद्वारा सादुलगंज में रामस्नेही पीठाधीश्वर महंत सुन्दरदासजी महाराज की शरण में पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। भाजपा प्रत्याशी ने आज शहर से सटे कई गांवों में जनसंपर्क कर भाजपा के लिए वोट मांगे।


लोकसभा मीडिया संयोजक मनीष सोनी के अनुसार इस अवसर पर अर्जुनराम मेघवाल ने कहा संत तो केवल अपने आशीर्वाद मात्र से भक्तों का भला कर देते हैं। बड़े-बड़े महापुरुषों ने संतों की शरण में जाकर अपने जीवन को निर्मल किया है भगवान तो केवल श्रद्धा मात्र से उपस्थित हो जाते हैं। जिनके पास संतों के सत्संग की संपति होती है उनको हमेशा परमानंद की प्राप्ति होती है। इसके बाद वे सागर, रायसर, नौरंगदेसर गांव में गए और वहां लोगों से संपर्क कर भाजपा के लिए वोट करने का निवेदन किया।

उन्होंने कहा कि आज देशवासियों में आत्मविश्वास बढ़ा है। वे अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे है। देश की साख पूरे विश्व में बढ़ी है। आज केन्द्र की भाजपा सरकार की नीतियों के कारण ही 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हंै। इस मौके पर खाद्य आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, भंवरलाल गोदारा, पूनम, भैराराम सोखल, कालूराम, सोहनलाल, रामलाल, रामनारायण गोदारा, बलभेश पुरोहित, सुरेश स्वामी, गोरधन चाहर, मोहन चाहर, सतार, दौलतराम गोदारा, गणेशाराम, हड़मानाराम, रूघाराम, नेमीचंद, गज्जू, फरसाराम, भींखाराम, डॉ. सोहन सिंह, हनुमान गोदारा, मोतीलाल गहलोत, रामचंद्र कस्वां, चेतनराम मेघवाल, धन्नाराम बावरिया, रामलाल सुथार, रामदयाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here