सादुलगंज : लोग बैठे धरने पर, दो युवक टावर पर चढ़े

0
390

हाई कोर्ट के आदेश पर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का मामला

बीकानेर। हाई कोर्ट के आदेश पर सादुलगंज क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए दिए गए नोटिस के विरोध में क्षेत्र के निवासयों ने आज अनिश्चितकालीन धरना लगा दिया। वहीं इसके विरोध के में क्षेत्र के दो युवक भी वहीं लगे टावर पर चढ़ गए।

सादुलगंज

 

गौरतलब है कि चार जून को प्रशासन की ओर से सादुलगंज क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन की ओर से भवनों को चिन्हित किया गया और उनपर लाल क्रॉस का निशान लगाया गया था। उस दौरान वहां मौजूद लोगों को जल्दी ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई किए जाने का कहा गया था। तब से ही क्षेत्र के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उनके आशियाने कोई आज नहीं बने हैं, बल्कि वे कई दशकों से वहां रह रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने हाई कोर्ट के आदेश के विरूद्ध सर्वोच्च न्यायालय में अपील कर रखी है, जिसकी सुनवाई दस जून यानि कल होनी है। क्षेत्रवासियों को अंदेशा है कि प्रशासन की ओर से सोमवार को उनके आशियाने तोड़े जा सकते हैं। इसको देखते हुए क्षेत्रवासियों ने आज वहीं पर अनिश्चितकालीन धरना लगा दिया।

वहीं इस निर्णय के विरोध में क्षेत्र के दो युवक वहीं लगे टावर पर चढ़ गए। युवकों के टावर पर चढऩे की सूचना मिलने पर सदर थाना सीओ भोजराज सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ सदर दोनों युवकों को समझा कर टावर से नीचे उतारने की कोशिश कर रहे हैं। इस धरने पर बड़ी संख्या में कच्ची बस्ती की महिलाएं व पुरुष बैठे हैं और टायर जलाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here