रामनवमी : शोभायात्रा के लिए लगाए भगवा ध्वज का कांग्रेस कर रही विरोध

0
183
Ram Navami: Congress is opposing the use of saffron flag for the procession

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संस्कृत भाषा में किया ट्वीट

भाजपा सरकार में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

बीकानेर। रामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा के लिए लगाए गए भगवा ध्वाजा का कांग्रेस की ओर से विरोध करते हुए निर्वाचन आयोग को शिकायत दर्ज करवाई गई है। जिस पर भजनलाल शर्मा सरकार में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट किया है। ये ट्वीट उन्होंने संस्कृत भाषा में किया है।


मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, ‘महतो दौर्भाग्यस्यावसरो वर्तते यत् कांग्रेसदलेन परब्रह्मण: भगवत: श्रीरामचन्द्रस्यावतारग्रहणदिने समायोजयिष्यमाणाया: शोभायात्राया: विरोध: कृत:। अनेन प्रतीयते यत्सनातनधर्मस्य श्रीराममन्दिरस्य भारतसंस्कृतेश्च विरोधकरणमेव दलस्यास्य प्रयोजनमस्ति। सर्वैरू कांग्रेसदलस्य बहिष्कार: करणीय:।’


किरोड़ीलाल मीणा के कथन का अर्थ है कि ‘दुर्भाग्य है कि श्रीरामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा के लिए लगाए भगवा ध्वज का कांग्रेस विरोध कर रही है। वैदिक सनातन धर्म और अयोध्या में निर्मित श्रीराम मंदिर का विरोध करने वाली कांग्रेस तुष्टीकरण में इतनी नीचे गिर गई है। सभी भारतीयों को मिलकर कांग्रेस का बहिष्कार करना चाहिए।’ आज नवरात्रि के आठवें दिन यानि अष्टमी पर किरोड़ीलाल मीणा का बयान आया है।


गौरतलब है कि प्रदेश की राजधानी जयपुर में रामनवमी से ठीक पहले आचार संहिता के नाम पर भगवा मुद्दा गरमा गया। नगर निगम हॉरिट्ज ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायत पर आचार संहिता के उल्लंघन केनाम पर भगवा झंडों को हटाना शुरू कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here