भाजपा देश से मिटा रही भ्रष्टाचार, गरीबी और तुष्टिकरण : सीएम भजनलाल शर्मा

0
93

नोखा विधानसभा क्षेत्र के पांचू में किसान सम्मेलन को किया संबोधित

तपोभूमि मुकाम पहुंच कर जांभोजी महाराज की समाधि स्थल पर किए दर्शन, लिया आशीर्वाद

बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज नोखा विधानसभा क्षेत्र स्थित पांचू पहुंचे और वहां भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के समर्थन में हुए किसान सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने वहां सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरका की ओर से करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए भाजपा को वोट देने का आह्वान किया।


बीकानेर लोकसभा सह संयोजक देवीलाल मेघवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभा को सम्बोधित हुए कहा कि आजादी के बाद से देश में भ्रष्टाचार, गरीबी और तुष्टिकरण बढ़ा और लगातार बढ़ता रहा। भाजपा जब केंद्र में आई तो उसने भ्रटाचार, गरीबी और तुष्टिकरण को खत्म करने का काम किया। पीएम मोदी इसी कार्य में जुटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश देखकर लगा रहा है कि बीकानेर लोकसभा से सांसद बनाकर जनता उन्हें दिल्ली भेजेगी और राजस्थान की 25 सीटों पर भाजपा को विजयी बनाएगी। भाजपा शासन के 100 दिन के कार्यकाल में युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाला पेपरलीक करने जैसा घृणित कार्य करने वालों पर पर कार्यवाही करते हुए दोषियों को गिरफ्त में लिया गया है।। राजस्थान में जल जीवन मिशन से सम्बंधित ERCP योजना का सफल निदान निकालकर लागू किया गया, जिससे की प्रदेश की काफी आबादी की पानी की समस्या का निदान सुनिश्चित हो पाएगा । उन्होंने कहा कि हमारा 100 दिन का कार्यकाल ओर इसमें किए गए कार्य ही कांग्रेस के 5 साल के कार्यों पर भारी पड़ने के लिए काफी है। उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा की एक तरफ कांग्रेस पार्टी को राजस्थान की 25 लोकसभा प्रत्याशी तैयार करने के लिए ही काफी दिक्कत आ रही है और वो बात करते है भाजपा को हराने की ।

मुख्यमंत्री ने कहा की आज देश का मान सम्मान जिस तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ा है, उससे हर भारतीय के मन में आत्मविश्वास बढ़ा है। मोदी सरकार की जनहितैषी नीतियां आमजन के लिए वरदान साबित हुई है। चाहे वो उजव्वला योजना हो, किसान सम्मान निधि, हर घर जल योजना, खुले में शौच मुक्त भारत, स्वच्छ भारत योजना, मुफ्त अनाज योजना, छोटे कामगारों को ऋण योजना, ऐसी कई योजनाओं के माध्यम से हर भारतीय के जीवन में बदलाव आया है और इसी कारण देश और प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है की अबकी बार 400 पार।

बीकानेर लोकसभा मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि किसान सम्मेलन से पहले मुख्यमंत्री तपोभूमि मुकाम पहुंचे। वहां उन्होंने समाधि स्थल जाकर जांभोजी महाराज के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। उन्होंने वहां प्रदेश की खुशहाली की कामनाएं की। इस अवसर पर भाजपा नेता बिहारीलाल विश्नोई और किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भंवर जांगिड़ के नेतृत्व में बहुत लोगों ने उनका अभिनंदन किया।

ये रहे मौजूद

केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, भाजपा उम्मीदवार व केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, संभाग प्रभारी व किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी, किसान नेता एवं पुर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, पुर्व बिहारीलाल विश्नोई, विश्वकर्मा विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, विधायक जेठानन्द व्यास, सत्यप्रकाश आचार्य, जुगलकिशोर व्यास, चम्पालाल गेदर, जोगेन्दरसिंह राजपुरोहित, किसान प्रदेश महामंत्री ओपी यादव, किसान मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़, किसान मोर्चा शहर चन्द्र प्रकाश जोशी, देवीलाल मेघवाल, आसकरण भट्टर, सवाईसिंह तंवर, श्याम पंचारिया, महेश मूण्ड, देवीसिंह शेखावत, दिलीप पुरी, शिवराज विश्नोई, महेंद्रप्रताप सिंह, पाचु मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश, नरेंद्र चौहान, महेंद्र सचेती, रामदयाल मेघवाल, रामकुमार नायक, मंगूसिंह, पाचु सरपंच हवा देवी, प्रधान कानाराम गोदारा, नरेंद्र नैण, कन्हैयालाल चौधरी, रिछपाल फौजी, जुगलकिशोर, अशोक मारू, नन्दु सुथार, नेमगिरी, अरविंद चारण सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here