रोड शो पर बरसे फूल, जगह-जगह हुआ स्वागत, देखें वीडियो…

0
248
Flowers showered on the road show, welcome at many places, watch video…

भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने भीनासर से जूनागढ़ तक किया रोड शो

चुनाव प्रचार हुआ खत्म, अब घर-घर किया जाएगा जनसंपर्क

बीकानेर। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल की ओर से आज एक रोड शो का आयोजन किया गया। मुरलीमनोहर मैदान भीनासर से शुरू हुआ यह रोड शो शहर के कई मार्गो से होते हुए जूनागढ़ पर पहुंच कर सम्पन्न हुआ।


बीकानेर लोकसभा मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि इस रोड शो में प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल, बीकानेर पश्चिमी क्षेत्र विधायक जेठानंद व्यास, शहर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय आचार्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं रोड शो में महिला मोर्चा की महिलाएं दुपहिया वाहनों पर केसरिया साफा पहनकर नारे लगाती नजर आईं। प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि रामनवमी के दिन जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। यह ऐतिहासिक दिन है हमारे लिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कालखंड में ही अयोध्या में राम मंदिर बनने का काम संभव हुआ और आज रामलाला के मस्तिक पर सूर्य का तिलक का यह भाव देश और दुनिया ने देखा है। रोड शो पर जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा की और भारत माता के जयकारे लगाए।

जगह-जगह हुआ स्वागत


रोड शो के दौरान भीनासर, गंगाशहर, कुम्हारों का मोड़, गोगागेट, जेल रोड, कोटगेट, महात्मा गांधी रोड पर भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सडक़ के दोनों ओर लोगों की भीड़ जमा रही। कई जगहों पर लोगों ने रोड शो में शामिल नेताओं पर पुष्पवर्षा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here