इंडिया गठबंधन की रैली में चली कुर्सियां, मारी लाठियां, मचा बवाल

0
271
Chairs thrown, sticks hit, ruckus created in India alliance rally

आपस में भिड़े आरजेडी व कांग्रेस कार्यकर्ता, वीडियो वायरल

टिकट वितरण को लेकर प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं में मतभेद

नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन के 28 दलों की आज हुई उलगुलान महारैली में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आरजेडी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और उनके बीच जमकर कुर्सियां और लाठी-डंडे चले।


जानकारी के मुताबिक, इंडिया गठबंधन की झारखंड की राजधानी रांची के उलगुलान महारैली में चतरा जिला के लोगों ने कार्यकर्ताओं के बीच में घुसकर हंगामा किया। ये लोग चतरा के उम्मीदवार केएन त्रिपाठी का विरोध कर रहे थे। कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं मौजूदा लोगों का आरोप है कि विरोध कर रहे लोग बीजेपी के थे। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कांग्रेस और आरजेडी कार्यकर्ता आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों पक्षों ने न सिर्फ एक दूसरे पर लाठियों से वार किया बल्कि कुर्सियां भी चलाईं।


बताया गया कि टिकट वितरण को लेकर प्रत्याशियों में मतभेद दिखा, जिसके बाद वे एक-दूसरे के ऊपर हमलावर हो गए। आरजेडी चतरा सीट से केएन त्रिपाठी का विरोध कर रही थी। कांग्रेस से केएन त्रिपाठी को चतरा सीट के लिए नॉमिनेट किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here