राहुल गांधी की यात्रा से पहले कांग्रेस को घेरने की तैयारी में भाजपा

0
111
BJP preparing to corner Congress before Rahul Gandhi's visit

सीएम भजनलाल कर सकते हैं 5 या 7 मार्च को बांसवाड़ा का दौरा

कांग्रेस को लग सकता है तगड़ा झटका, कई नेता पार्टी छोडऩे की तैयारी में

बीकानेर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश के कई हिस्सों में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकल रहे है। अब यह न्याय यात्रा मध्य प्रदेश से राजस्थान के वागड़ क्षेत्र में प्रवेश करने वाली है। वागड़ यानी बांसवाड़ा जिला। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी में तैयारियों की बैठक चल रही है। वहीं भाजपा भी इस यात्रा से पहले कांग्रेस को घेरने की तैयारी कर रही है।


राजनीतिक सूत्रों के अनुसार एक जानकारी यह सामने आई है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बांसवाड़ा में दौरा रहेगा। उनके प्रस्तावित दौरा के अनुसार वह 5 या 7 मार्च को बांसवाड़ा जा सकते हैं। इसमें चर्चाएं हैं कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा से पहले कांग्रेस को झटका लगा सकता है। सूत्रों के मुताबिक महेन्द्रजीतसिंह मालवीय जिस तरह से बीजेपी में आए है, उसी तरह अन्य भी कांग्रेस के पदाधिकारी बीजेपी में शामिल होने वाले हैं। इसी का कार्यक्रम होना है। इस कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा पहुंचेंगे। अब बीजेपी के इस कार्यक्रम को देखते हुए चर्चा चल रही हैं कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है।


गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के रतलाम से बांसवाड़ा के दानपुर ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 7 मार्च को प्रवेश करेगी। इसके बाद बांसवाड़ा में जनसभा होगी। फिर उसी रूट से आगे चलते हुए जिले के बड़ोदिया, कलिंजरा होते हुए भिलकुआं और मोना डूंगरा में स्वागत होगा। फिर यह यात्रा गुजरात में प्रवेश करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here