1.28 करोड़ लोगों ने किया एक साथ सूर्य नमस्कार, बताया जा रहा है विश्व रिकॉर्ड

0
138
1.28 crore people did Surya Namaskar together, it is said to be a world record.

प्रदेश के 65 हज़ार सरकारी और 38 हज़ार प्राइवेट स्कूलों में किया गया सूर्य नमस्कार

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जारी किया नया आदेश, रोजाना स्कूल में 10 मिनट सूर्य नमस्कार

बीकानेर। प्रदेश के सभी स्कूलों में आज सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा मंत्री मदन दिलावर समेत कई मंत्री अलग-अलग जगहों पर शामिल हुए। पूरे प्रदेश में करोड़ लोगों ने एक साथ सूर्य नमस्कार किया है। इस बात की जानकारी खुद मदन दिलावर ने दी है। जबकि उन्होंने यह भी कहा है कि इस आयोजन का विरोध किसी ने नहीं किया है और न ही किसी ने विरोध दर्ज कराया है। हालांकि, सूर्य नमस्कार का मामला हाइकोर्ट में दायर किया गया था जिसमें एक याचिका को खारिज कर दी गई थी। जबकि एक पर अभी सुनवाई बाकी है।


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया है कि प्रदेश में करीब 1 करोड़ 28 लाख लोगों एक साथ सूर्य नमस्कार किया है। यह एक विश्व रिकॉर्ड है। हालांकि, इसके बारे में किसी संस्थान द्वारा पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि यह सबसे ज्यादा संख्या में एक साथ सूर्य नमस्कार किया गया है। मदन दिलावर ने यह भी कहा है कि कुछ मुस्लिम लोगों द्वारा इसके विरोध की बात कही जा रही थी, लेकिन मुझे कई मुस्लिम लोगों के फोन आए जिसमें कहा गया कि वह उनके साथ हैं और यह एक बेहतर आयोजन है।
बताया जा रहा है कि प्रदेश के 65 हज़ार सरकारी और 38 हज़ार प्राइवेट स्कूलों में सूर्य नमस्कार किया गया है। जिसमें 1 करोड़ 28 लाख छात्र और अन्य लोगों ने इसमें भाग लिया।

रोजाना स्कूल में 10 मिनट होगा सूर्य नमस्कार


सूर्य नमस्कार के आयोजन के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आदेश दिया है कि रोजाना स्कूल में 10 मिनट सूर्यनमस्कार का कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर कोई नमाज के बहाने या भगवान के बहाने सूर्यनमस्कार के समय स्कूल से गए तो उन पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी। शिक्षा मंत्री का कहना है कि सूर्य नमस्कार एक तरह की क्रिया है जैसे योगासन एक क्रिया है। ऐसे में यह पूजा-पाठ और इबादत से कोई लेना देना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here