खतरनाक दौर से गुजर रहा है देश, संविधान की उड़ रही धज्जियां : अशोक गहलोत

0
156
The country is going through a dangerous phase, the Constitution is being torn to pieces: Ashok Gehlot

ईडी और इन्कम टैक्स से लोगों को डराया जा रहा है, लोकतंत्र खतरे में : डोटासरा

शार्दुल क्लब मैदान पर आयोजित हुई नामांकन रैली

बीकानेर। बीकानेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गोविन्दराम मेघवाल के समर्थन में शार्दुल क्लब मैदान पर नामांकन रैली आयोजित की गई। जिसे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा और प्रदेश प्रभारी सुखजिन्द्रसिंह रंधावा ने संबोधित किया।


नामांकन रैली को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि देश खतरनाक दौर से गुजर रहा है। लोकतंत्र खतरे में है। संविधान की धज्जियां उड़ रही है। किसानों, महिलाओं और युवाओं के साथ छलावा किया जा रहा है। इसलिए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करें।
वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा ने कहा कि मोदी सरकार आरक्षण को खत्म कर रही हैं। किसानों और युवाओं को दबोचा जा रहा है। ईडी और इन्कम टैक्स जैसी संस्थाओं के माध्यम से लोगों को डराया जा रहा है। भाजपा हॉर्स ट्रेडिंग करने में लगी है। इसलिए कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में विजयी बनाएं और कांग्रेस प्रत्याशी गोविन्दराम मेघवाल को जिताकर दिल्ली भेजें।


पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिन्द्रसिंह रंधावा ने कहा कि पिछले पन्द्रह वर्षों से अर्जुनराम मेघवाल यहां के सांसद हैं। इन पन्द्रह वर्षों में अर्जुनराम मेघवाल का एक भी काम बता दो। ये नाम के केन्द्रीय मंत्री हैं, इसलिए इस बार कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाएं। नामांकन रैली को कांग्रेस प्रत्याशी गोविन्दराम मेघवाल, सालेह मोहम्मद, डॉ. बीडी कल्ला, मंगलाराम गोदारा, सुशीला डूडी, गिरधारी महिया, अनूपगढ़ विधायक शिमला नायक सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया।
इससे पहले सुबह करीब सवा ग्यारह बजे कांग्रेस प्रत्याशी गोविन्दराम मेघवाल ने जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर डॉ. बीडी कल्ला, नोखा विधायक सुशीला डूडी, बिशनाराम सिहाग सहित कई समर्थक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here