श्रीनागणेचेजी सेवा समिति 12 सौ लोगों को उपलब्ध करवा रही भोजन

0
518
श्रीनागणेचेजी सेवा समिति

कार्यकर्ता कई क्षेत्रों में बांटते हैं भोजन पैकेट्स

बीकानेर। लॉकडाउन के चलते सामाजिक संस्थाओं की ओर से जरूरतमंदों की सेवा का कार्य जारी है। श्रीनागणेचेजी सेवा समिति की ओर से 12 सौ लोगों को पिछले कई दिनों से भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है।

श्रीनागणेचेजी सेवा समिति के मनोज कुमार मोदी ने बताया कि रोजाना सुबह व शाम को करीब 12 सौ लोगों तक भोजन के पैकेट्स पहुंचाएं जा रहे हैं। समिति के कार्यकर्ता बल्लभ गार्डन, खान कॉलोनी, मंजू कॉलोनी, सांई बाबा मंदिर के पीछे, केजी कॉम्पलेक्स सहित कई क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंदों को भोजन पैकेट वितरण कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से जरूरतमंदों की सेवा का कार्य लगातार किया जा रहा है। प्रभु की इच्छा तक जरूरतमंदों की सेवा की जाती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here