कांग्रेस की सरकार में घोटाले होते रहते हैं : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

0
97
Scams keep happening in Congress government: Defense Minister Rajnath Singh

श्रीकोलायत में विजय संकल्प सभा को किया संबोधित

कहा, पीड़ा होती है जब सेना के शौर्य पर सबूत मांगे जाते हैं

बीकानेर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज श्रीकोलायत दौरे पर रहे, जहां उन्होंने विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और भाजपा सरकार के विकास कार्यों को बताया। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, देवीसिंह भाटी, कोलायत विधायक अंशुमानसिंह सहित अन्य विधायकों ने उनका स्वागत किया।


भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के समर्थन में हुई इस सभा में रक्षा मंत्री ने कहा कि पहले घोटाले पर घोटाले होते थे, कांग्रेस की सरकार में घोटाले होते ही रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भी यह कहा था कि केन्द्र से 1 रुपया जनता के कार्यों के लिए भेजा जाता है तो वहां पर 15 पैसे ही पहुंचते हैं। ये नया भारत है, जो दुश्मनों को उनके घर में घुस कर मारता है। सर्जिकल स्ट्राइक की गई तो कांग्रेस की ओर से सेना के जवानों के शौर्य पर सवाल खड़े किए गए, सबूत मांगे गए। जबकि पूरी दुनिया ने भारतीय सेना की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक को स्वीकार किया था। कांग्रेस ने सैनिकों के पराक्रम पर सवाल खड़ा करके अपनी नीतियों को देश के सामने रख दिया। देश की जनता को आज भी कांग्रेस गुमराह कर रही है।


उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। पहले हमारी बातों को कोई संजीदगी से नहीं लेता था लेकिन आज भारत का कद इतना बढ़ गया है कि जब भारत बोलता है तो पूरी दुनिया ध्यान से सुनती है कि भारत बोल क्या रहा है। दुनिया के कई राष्ट्राध्यक्ष भी कहते हैं कि 21वीं सदी अगर किसी की होने वाली है तो वो भारत की होने वाली है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है। एक राष्ट्र एक चुनाव पर उन्होंने कहा कि इससे देश का समय और धन बचेगा। एक राष्ट्र एक चुनाव को देश की जनता का समर्थन मिलेगा, कांग्रेस को विरोध की आदत है।

अब भारत अर्थव्यवस्था में टॉप पांच की कतार में खड़ा है। जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो जाएगा।। उन्होंने कहा कि घोषणा जो हमने की वो किया भी है, आर्टिकल -370 चुटकी में हटा दी, तीन तलाक हटाया। भारत को बुलंदियों तक ले जाकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम रहें या ना रहें ये देश रहना चाहिए, ये हसरत है हमारी। रक्षा मंत्री ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की तारीफ की।
वहीं केंद्रीय क़ानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि राजनाथ सिंह का सदन में मुझे हमेशा मार्गदर्शन मिलता है। बीकानेर नये कीर्तिमान गढ़ रहा है। मोदी सरकार में बीकानेर का विकास हो रहा है। डबल इंजन की सरकार काम कर रही है।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here