सादुलगंज : फिलहाल नहीं उजड़ेंगे आशियाने, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

0
289
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट मेंं लगाई थी क्षेत्रवासियों ने गुहार, मिला स्टे, अब होगी सुनवाई

बीकानेर। सादुलगंज क्षेत्र में हाई कोर्ट के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने के विरोध में उतरे क्षेत्रवासियों को आज सुप्रीम कोर्ट से प्राथमिक राहत मिल गई है। फिलहाल सादुलगंज क्षेत्र में लोगों के आशियाने नहीं उजड़ेंगे। बीकानेर पूर्व क्षेत्र विधायक सिद्धि कुमारी सहत अन्य नेताओं ने इस पर खुशी व्यक्त की है।

सादुलगंज कच्ची बस्ती के निवासी पिछले कई दिनों से बस्ती को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे थे और यूआईटी प्रशासन से अपने घर नहीं उजाडऩे की गुहार लगा रहे थे। रविवार को तो क्षेत्रवासियों ने धरना लगा दिया था और क्षेत्र के ही दो युवक टावर पर चढ़ गए थे। संघर्ष समिति के लोगों ने हाई कोर्ट के निर्णय को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी।

आज सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट के निर्णय को रोकते हुए लोगों की सुनवाई की बात कही है। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश की खबर मिलते ही सादुलगंज में खुशियों की लहर छा गई, खुशी से झूमते हुए लोगों ने मिठाइयां बांटी। सादुलगंज कच्ची बस्ती के लिए संघर्ष करने वाले नेताओं का माल्यापर्ण कर स्वागत किया, उन्हे कंधों पर उठा लिया और जिंदाबाद के नारे लगाते हुए रैली भी निकाली।

खुशी की खबर देने वालें अधिवक्ताओं का भी माल्यापर्ण कर स्वागत किया। संघर्ष समिति सुरेन्द्र सिंह शेखावत, शशिकांत शर्मा, अशोक भाटी, मनोज बिश्नोई, प्रेम बिश्नोई, शब्बीर अहमद, छात्र नेता विष्णु साध, भंवर लाल जांगिड़, देवीसिंह शेखावत का स्वागत किया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here