वांछित अपराधियों की ताबड़तोड़ धरपकड़, 250 गिरफ्तार

0
296
Rapid arrest of wanted criminals, 250 arrested

चुनाव के मध्यनजर पुलिस का एरिया डोमिनेशन अभियान

440 पुलिस अधिकारियों व जवानों 450 स्थानों पर दी दबिश

बीकानेर। चुनाव के मध्यनजर आज पुलिस की ओर से एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 440 पुलिस अधिकारियों और जवानों ने 450 स्थानों पर दबिश देकर कुल 250 लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचाया।


पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि पुलिस मुख्यालय और बीकानेर रेंज महानिरीक्षक ओमप्रकाश के निर्देशानुसार जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें 440 पुलिस अधिकारियों व सिपाहियों की 170 टीमों ने 450 स्थानों पर दबिश दी। अभियान में एनडीपीएस एक्ट के तहत 4 लोगों की गिरफ्तारी की गई। आम्र्स एक्ट के तहत दो अपराधी गिरफ्तार किये जाकर एक अवैध हथियार बरामद किया गया।

लम्बे समय से फरार चल रहे कुल 38 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अन्य प्रकरणों में फरार अपराधी जिनका न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किये गये थे, ऐसे 119 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 141 एचएस (हिस्ट्रीशीटर)चैक किये गये, अन्य साधारण प्रकरणों में कुल तीन व्यक्ति तथा निरोधात्मक कार्यवाही में 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर शांति व्यवस्था के लिये पाबंद करवाया गया है। इस प्रकार समग्र रूप से 250 लोगो की गिरफ्तारी की गयी है।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज के इस विशेष अभियान में थाना मुक्ताप्रसाद के एचएस दीपक अरोड़ा को अवैध हथियार व 19 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। भविष्य में भी स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव के मध्यनजर अपराधियों पर विशेष निगरानी रखी जाकर कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here