पत्रकार भवानी जोशी की दादीजी का निधन

0
226

बीकानेर। पत्रकार भवानी जोशी की दादीजी का मंगलवार को निधन हो गया है। पत्रकार जोशी ने बताया कि सावित्री देवी पत्नी स्व. सोहनलाल जोशी की तबीयत काफी दिनों से अस्वस्थ थी।

समाजसेवी के रूप में सावित्री देवी ने जरुरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री व कोरोना काल में राशन सामग्री वितरित करने का सेवा कार्य भी किया था। समाजसेविका सावित्री देवी अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। सावित्री देवी के निधन पर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार), राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड व अनेक संस्थाओं व पत्रकार साथियों ने संवेदना व्यक्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here