महिला जेल में कैदियों के साथ मनाई होली, दी शुभकामनाएं, देखें वीडियो…

0
433
Holi celebrated with inmates in women's jail, best wishes, watch video...

स्वयंसेवी संगठन के पदाधिकारी पहुंचे महिला जेल, बांटी खुशियां

आपसी भाइचारे के साथ त्योहार मनाने का किया आह्वान

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI www.newsfastweb.com

बीकानेर। महिला जेल में महिला कैदियों के साथ स्वयंसेवी संगठन के पदाधिकारियों ने होली मनाई और और सभी कैदियों को शुभकामनाएं दी।


स्वयंसेवी संगठन की अध्यक्ष कविता पारीक, जयश्री मित्तल, अंजली मित्तल, लीला शर्मा, प्रवीण शर्मा आदि पदाधिकारी आज महिला जेल पहुंचे। वहां महिला कैदियों को गुलाल का तिलक लगाया और त्योहार पर उनके साथ खुशियों के पल बिताए। इस अवसर पर महिला कैदियों ने डीजे पर बजती धुनों पर नृत्य भी किया।


महिला जेलर लीला प्रजापत ने न्यूजफास्ट वेब को बताया कि महिला कैदियों के लिए डीजे की व्यवस्था की गई थी। स्वयंसेवियों ने महिला कैदियों को होली खेलने के लिए गुलाल, रंग, पिचकारी एवं होली की रंग-बिरंगी टोपी सहित अन्य सामान उपलब्ध कराए। जेलर लीला प्रजापत ने सभी को होली की बधाई देते हुए त्यौहार को आपसी भाइचारे के साथ मनाने की अपील भी की। इस अवसर पर स्वयंसेवी महावीर राजपुरोहित, महिला हवलदार पुष्पा रानी, विमला सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here