बीजेपी का संकल्प पत्र विकसित भारत के लिए है मोदी की गारंटी : मेघवाल

0
119
BJP's resolution letter is Modi's guarantee for developed India: Meghwal

विकसित भारत के लिए समाज के 4 स्तंभों के उत्थान पर रहेगा फोकस

बीजेपी के संकल्प पत्र में महिला, किसान, युवा और गरीब हैं समाज के चार स्तंभ

बीकानेर। केन्द्रीय कानून मंत्री और भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने कहा है कि बीजेपी का संकल्प पत्र विकसित भारत के लिए मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी का मतलब घोषणा के पूरा होने की गारंटी है। भाजपा प्रत्याशी मेघवाल आज बीजेपी के संकल्प पत्र के बारे में जानकारी देने के लिए मीडिया से रूबरू हुए।


उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र में विकसित भारत के लिए समाज के 4 स्तंभों-महिला, युवा, गरीब और किसान के उत्थान पर जोर दिया गया है। गुड गवर्नेस, डिजिटल गवर्नेस और डेटा गवर्नेस के लिए देश में आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर्स तैयार होंगे। भाजपा सरकार समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए संकल्पबद्ध है। गरीबों के लिए मुफ्त राशन योजना-2029 तक देने का वादा, 70 साल से ऊपर के वृद्धजनों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज का वादा, जन औषधि केंद्रो का विस्तार करने, मुद्रा योजना के तहत लोन की सीमा 20 लाख रुपए तक करने का वादा भी पूरा किया जाएगा।


मेघवाल ने कहा एक राष्ट्र-एक चुनाव और एक सामान्य मतदाता सूची प्रणाली शुरू की जाएगी। पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम किया जाएगा। जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। वन उपज स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जाएगा। धरती मां की रक्षा के लिए प्राकृतिक खेती पर बल दिया जाएगा। सोशल, फिजिकल और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेंगे। सैटेलाइट टाउन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए स्केल और स्पीड बढ़ाकर शहरीकरण से रोजगार पैदा किये जाएंगे। किसान सम्मान निधि का लाभ जारी रहेगा किसान क्रेडिट कार्ड के दायरे में पशुपालक और मछुआरों को जोड़ा है। रिन्यूएबल एनर्जी, गोवर्धन, बायो फ्यूल, ग्रीन एनर्जी जैसे सेक्टर्स में तेजी लाई जाएगी।

भाजपा का संकल्प पत्र देश को आत्मनिर्भरता की तरफ ले जाने वाला है। डिफेंस, एडिबल ऑयल, एनर्जी इम्पोर्ट से हम आत्मनिर्भर बनेंगे हमारा संकल्प है कि अब भारत दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहेगा। भारत को दुनिया के हर उभरते सेक्टर का ग्लोबल हब बनाने का संकल्प है। वो समय दूर नहीं जब भारत दुनिया का ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल, सेमी कंडक्टर, कॉन्ट्रेक्टिंग, कॉमिर्शियल हब होगा। अंतरिक्ष क्षेत्र में मानव को अंतरिक्ष में भेजने के लिए गगनयान मिशन लॉन्च किया जाएगा। 140 करोड़ देशवासियों का एंबीशन मोदी का मिशन है। हमारी सरकार रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की नीति पर आगे बढ़ेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, विधायक जेठानंद व्यास, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, मिडिया संयोजक मनीष सोनी, मुकेश आचार्य, कमल गहलोत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here