भाजपा : महिला मोर्चा कमल आकार में रचाएगा मेहंदी

0
252
महिला मोर्चा

घर-घर जाकर महिलाओं को निमंत्रण देने की कवायद

बीकानेर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गुरुवार से शुरू होने वाली गौरव यात्रा से पहले भाजपा महिला मोर्चा की प्रभारी बबिता शर्मा ने आज महिला मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने यात्रा के स्वागत को लेकर दो दिवसीय कार्यक्रमों पर चर्चा की।

प्रभारी बबिता शर्मा ने बताया कि आज गौरव यात्रा से पहले महिला मोर्चा की ओर से कमल मेहंदी और दीपोत्सव के माध्यम से शहर और गांवों में महिलाओं को यात्रा से जोडऩे का काम किया जाएगा।

महिला मोर्चा की कार्यकर्ता वार्ड, मंडल और जिला स्तर पर पीले चावल देकर महिलाओं को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा में आने का निमंत्रण देगी। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा के ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

मोर्चा की कार्यकर्ता पूरी तरह से मेहनत कर पार्टी को आने वाले चुनाव में भारी बहुमत से जीत दिलवाने में अपनी भूमिका निभाएंगी।

बैठक में शहर मोर्चा महामंत्री सुमन जैन और प्रदेशकार्यकारिणी सदस्य सुमन शेखावत ने मोर्चा पदाधिकरियों के साथ हाथों पर कमल डिजाइन में मेंहदी लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। बैठक में मोर्चा की कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा का तीसरा चरण गुरुवार से बीकानेर संभाग में नोखा विधानसभा क्षेत्र के मुकाम से होगा।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सुबह दस बजे गुरु जम्भेश्वर महाराज की समाधि स्थल पर सिर नवा कर यात्रा की शुरुआत करेंगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here