भाजपा प्रत्याशी ने शहरी क्षेत्र में किया जनसंपर्क, पूर्व सैनिकों से किया संवाद

0
122
BJP candidate did public relations in urban area, interacted with ex-servicemen

विरांगना को शॉल भेंट कर किया सम्मानित

मोदी सरकार के विकास कार्यों की लोगों को जानकारी

बीकानेर। भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क जारी रखा। वहीं उन्होंने अपने मुख्य चुनाव कार्यालय में पूर्व सैनिकों से संवाद भी किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीद सत्यवीर की पत्नी विरांगना का शॉल भेंट कर सम्मान किया।


बीकानेर लोकसभा मीडिया संयोजक मनीष सोनी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी ने आज सुरजपुरा, रथखाना कॉलोनी, खथूरिया कॉलोनी, सारस्वत हॉस्टल, विनोद बस्ती सहित कई शहरी क्षेत्रों में जनसंपर्क जारी रखा। इस मौके पर मेघवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने हर समाज व तबके के उत्थान के लिये अभूतपूर्व काम किये हंै। इतना ही नहीं भारत ने पिछले दस वर्षों में आर्थिक जगत में बुलन्दियों को छुआ है। मोदी सरकार ने देश से आंतकवाद का सफाया कर दिया है। उन्होंने सबका साथ सबका विकास की नीति से समाज में सभी वर्गों के उत्थान में हुए कार्यों को गिनाते हुए फिर से एक बार मोदी सरकार बनाने का संकल्प दोहराया।

इस दौरान रामझरोखा आश्रम के सरजूदासजी महाराज, सत्यप्रकाश आचार्य, अजय खत्री, दिलीप पुरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, सुरेन्द्रसिंह शेखावत, पंकज गहलोत, प्रदीप बत्रा, प्रेम कुमार, हंसराज, किशोर, अशोक, प्रवीण खत्री, हरीश, पन्नालाल तिवाड़ी, रमेश, आत्मप्रकाश, विक्रम, अशोक कुमार, हेतराम, टीकूराम, रामरतन कूकणा, रामलाल, सुरजाराम, रामजी सिद्व, रामेश्वर जाट, भीमसेन शर्मा, पवनदान, राजा ओझा, राम अरोड़ा, प्रेमरतन बजाज, पार्षद पुनीत शर्मा, प्रेम किशोर, श्याम मोदी, पूनम मोदी सहित बहुत से लोग मौजूद रहे। जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने झूलेलाल मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

सैनिकों से किया संवाद


मोहता भवन स्थित मुख्य कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने आज पूर्व सैनिकों से संवाद किया। कर्नल हेमसिंह की अगुवाई में हुए इस आयोजन में मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारतीय सेना का आधुनिकीकरण कर देश की सुरक्षा को मजबूती प्रदान की है। पूर्व सैनिकों के कल्याणार्थ भी सरकार ने बहुत काम किये और आगे भी करती रहेगी। इस अवसर पर कर्नल राजेन्द्र सिंह, कैप्टन प्रभूसिंह, सुबेदार मेजर गोविन्दसिंह भाटी आदि मौजूद रहे। संवाद कार्यक्रम में शहीद सत्यवीर की पत्नी का शॉल भेंट कर स्वागत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here