मुख्यमंत्री ने महावीर रांका को दी शाबाशी, वाह रांकाजी वेलडन

0
226

रामलाल सूरज देवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट ने केरल बाढ़ पीडि़तों को दिए 11 लाख

बीकानेर। वाह रांकाजी वेलडन। इसी उद्बोधन के साथ मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुरुवार शाम को अम्बेडकर भवन के पास स्वागत हेतु उपस्थितजनों के समक्ष महावीर रांका की पीठ थपथपाई।

भाजपा के कुलदीप यादव ने बताया कि नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका के नेतृत्व में अम्बेडकर भवन के पास हजारों महिलाओं व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का स्वागत किया।

इस अवसर पर रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा केरल बाढ़ पीडि़तों की सहायतार्थ 11 लाख रुपए का डीडी प्रदान किया गया। अभिनन्दन के दौरान चांदी का मुकुट भी मुख्यमंत्री को दिया गया जिसे मुख्यमंत्री ने मंदिर में चढ़ाने हेतु निर्देशित किया।

यादव ने बताया कि ढोल-नगाड़ों व वसुंधरा राजे के कटआउट लिए महिलाएं स्वागत को आतुर दिखाई दी जिन्हें देखकर मुख्यमंत्री प्रफुल्लित हो उठी तथा हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी के नेतृत्व में जूनागढ़ के समक्ष मसाला चौक पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान युधिष्ठर सिंह भाटी के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार वसुंधरा राजे व भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों से क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।

इससे पूर्व सूरसागर पर चकाचौंध रोशनी के साथ चल रहे लैजर शो व हजारों लोगों की उपस्थिति देख कर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता के साथ न्यास अध्यक्ष महावीर रांका को सूरसागर को नवीन स्वरूप प्रदान करने पर बधाई दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने रथ पर खड़े होकर सूरसागर की भव्यता व सुंदरता को देख जनता को सम्बोधित किया कि बीकानेर के लिए नासूर बन चुके सूरसागर को भाजपा के शासन में भव्य रूप दिया गया है जिसका फायदा बीकानेर की आम अवाम के साथ पर्यटन को भी हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here